हरदा/टिमरनी:जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोदड़ी में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक 45 वर्षीय मिस्त्री की निर्मम हत्या कर दी गई।
देखे वीडियो ……
मृतक के भाई मोहन यादव ने बताया कि उनका भाई खेत से साइड देखकर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही लाल सिंह और उसके बेटे जितेंद्र ने उसे रोक लिया और दरांती से हमला कर दिया। हमले में सिर और कान पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार इससे पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हो चुकी थी। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले में चौकी प्रभारी करताना प्रकाश सोलंकी ने बताया कि मृतक के भाइयों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।