सर्वश्रेष्ठ 100 बैलजोड़ी ओपन चैलेंज प्रतियोगिता में हरदा जिले के जामली निवासी राजेश पवार की बैल जोड़ी हिंदकेसरी शक्ति-रुबाब ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1 लाख रूपये का पुरस्कार जीता।
*दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि कौड़िया घीसी नाका, तह. बरघाट जिला सिवनी म.प्र. में आयोजित भव्य व दिव्य ऐतिहासिक जंगी शंकर पट प्रतियोगिता में 100 बैल जोड़ियों के महाकुंभ में हरदा जिले के ग्राम जामली निवासी श्री राजेश पवार के हिंदकेसरी बैल ‘शक्ति’ और ‘रुबाब’ ने 1111 फिट पट्टी पर गाड़ी का निकाल 27:09 पॉइंट के साथ प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
गाड़ी ड्राइवर राजा यादव के कुशल संचालन में शक्ति-रुबाब की जोड़ी ने ₹1 लाख रुपए जीतकर क्षेत्र एवं हरदा जिले का नाम रोशन किया।
इस ऐतिहासिक जीत पर समस्त जामली क्षेत्र एवं हरदा जिले में हर्ष का माहौल है।विजय जेवल्या ने कहा कि कि और ये जीत अकेले राजेश पवार जी की नहीं है, ये पूरे हरदा जिले के हर किसान की जीत है।
जो किसान सुबह 4 बजे उठकर अपने बैलों को नहलाता है, खिलाता है, उनकी सेवा करता है – ये जीत उसकी मेहनत की है। हरदा के किसान अब सिर्फ खेती में नहीं, बैलगाड़ी दौड़ में भी नंबर 1 हैं। कभी खंडवा, कभी बैतूल, कभी नर्मदापुरम, कभी सिवनी, कभी छिंदवाड़ा – और अब महाराष्ट्र तक… जहां भी हरदा की जोड़ी जाती है, वहां हरदा का झंडा गाड़कर ही आती है।
जामली गांव हो, या हरदा का कोई भी गांव – आज हर गांव में एक ही चर्चा है – “अपना राजेश भाई जीत गया, अपना हरदा जीत गया।” राजेश पवार जी ने ये साबित कर दिया कि अगर बैल से प्रेम हो, मेहनत में दम हो और किसान का जिगर हो, तो 100 जोड़ियों में भी पहला नंबर हरदा का ही आता है।
हम सब किसान भाइयों की तरफ से राजेश पवार, जामली को फिर से दिल से बधाई। आपने क्षेत्र का, जामली का, और पूरे हरदा जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। आगे भी ऐसे ही जीतते रहो भाई, पूरा हरदा आपके साथ खड़ा है।