नमामि शिव साधना योग आश्रम गवला में भव्य अन्नकूट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह संपन्न – 101 कन्याओं का पूजन।

अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया

गवला / हंडिया।* आज नमामि शिव साधना योग आश्रम गवला में व्यवस्थापक एवं अध्यक्ष *पूज्य आरती साध्वी जी* और संरक्षक *अरविंद सारन* एवं आश्रम परिवार के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजन में *101 कन्या* एवं गणमान्य प्रबुद्धजन और जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में कन्या पूजन, अन्नकूट दर्शन और प्रसादी का आयोजन हुआ। पूरे आश्रम परिसर को दीपों और फूलों से सजाया गया था।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर *श्री आत्माराम जी पटेल, श्री हीरालाल जी पटेल, श्री विनोद जी भाटी पूर्व पार्षद, श्री मोहन जी पटेल, श्री अमृतलाल जी जानी, श्री रामभरो जी पटेल, श्री रामनाथ जी पटेल, श्री केवल रामजी पटेल गुर्जर, श्री राकेश कुमार की प्रोफेसर* एवं समस्त ग्राम गवला, मेदा, मालकुंड, शीगुन, हंडिया, खंडवा, हरदा सहित मां नर्मदा भक्त सम्मिलित रहे।

इसके साथ ही *ओम प्रकाश जी गोगिया, हीरालाल जी गुर्जर, घनश्याम कीर, उषा तिवारी जी, मंजू यादव, जानकी अग्रवाल, श्यामा जी, उषा जी बोराना जी, शारदा डाले, निर्मला दीक्षित, सुशीला पटेल, अनुराधा लाड़, हेमलता अरझरे, रीना, ममता पांचाल, सुनिता बछानिया, अंजू दुबे, रेखा कीर, भारत गुर्जर, चतरु ठाकुर, रानी गांव महिला मंडल, रोशन गाडरी* एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूज्य आरती साध्वी जी ने सभी भक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अन्नकूट का पर्व हमें अन्न का सम्मान और समाज में एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

Leave a Comment