अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया
हंडिया। हंडिया ग्राम में सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण और 181 सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों को लेकर जनपद सीईओ *राजेश्वरी चौहान* ने वार्डों का दौरा किया। उनके साथ इंजीनियर *अखिल चौकीकर* भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सीईओ ने वार्डों में घूमकर सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई न होने, नालियों के जाम होने और अधूरे निर्माण कार्यों की शिकायतें रखीं।
सीईओ राजेश्वरी चौहान ने मौके पर ही ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए और 181 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।
वहीं, ग्रामीणों में अब भी सवाल है कि – *क्या वाकई में गांव में काम होगा, या यह दौरा केवल दिखावा बनकर रह जाएगा?*ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार आश्वासन मिले, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन के निर्देशों पर कितनी जल्दी अमल होता है।