विनोद भूतडा कन्नौद, रिपोर्टर
धार्मिक नगरी कन्नौद मे शिव धाम कॉलोनी स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर मे भव्य अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।
मंदिर में इस बार विशेष रूप से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसका सुंदर श्रृंगार किया गया, जो सभी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर के महन्त पं० श्री विशाल शास्त्री महाराज द्वारा भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और पूरे मंदिर को फूलों से सजाया ।भगवान महामृत्युंजय को महाप्रसाद छप्पन भोग शाम को महाआरती के साथ अर्पित किया ।
महाआरती के बाद सभी भक्तों को अन्नकूट की महाप्रसादी वितरित की गई, जिसमें सैकड़ों कॉलोनीवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “गोवर्धन महाराज की जय” के जयकारों से गूंजता रहा।