मां बगलामुखी के दरबार में महंत विनय जी महाराज ने की विशेष पूजा-अर्चना, दशांश हवन कर की जनकल्याण की कामना।

संवाददाता आनंद गवली सिराली

हरदा।नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ हवन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अर्पित की आहुतियां जय मां चंडी धाम, जूनापानी मकड़ाई, जिला हरदा मंदिर के प्रमुख पूज्य महंत विनय जी महाराज के नेतृत्व में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं दशांश हवन का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर महंत विनय जी महाराज ने मां बगलामुखी के दिव्य दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता रानी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र एवं समस्त जनमानस के कल्याण की मंगलकामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पंडित मुरली वैष्णव जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ दशांश हवन संपन्न कराया गया। हवन में श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और सर्वकल्याण की प्रार्थना की गई।

मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र आहुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।इस धार्मिक आयोजन में पंडित राहुल पालीवाल, पंडित राजेश काशिश, अरुण धनगर, राकेश गंगराड़े, सुरेश चौरे एवं विजय विश्वकर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा माता रानी से समाज में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।

मां बगलामुखी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान में जनकल्याण एवं लोकमंगल की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।

Leave a Comment