रिपोर्ट: अभिषेक लोधी
हंडिया में देवउठनी ग्यारस के बाद आज सुबह 11 बजे से नर्मदा परिक्रमा चालू हुई है। परिक्रमा शुरू होते ही हंडिया नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए नर्मदा भक्त माँ नर्मदा की परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं।
लेकिन परिक्रमा के पहले ही दिन घाट पर व्यवस्था की पोल खुल गई। श्रद्धालुओं को आस्था के बीच भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा।
*1. गौवंश से परेशान नर्मदा भक्त*

घाट पर बड़ी संख्या में गौवंश घूम रहे हैं। स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और परिक्रमा पर जा रहे भक्तों को गौवंश के कारण परेशानी हो रही है। गौवंश को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बच्चे और बुजुर्ग गिरते-गिरते बचे।
*2. महिलाओं के लिए केवल 1 छोटा सा चेंजिंग रूम*
घाट पर स्नान के बाद महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए केवल *1 छोटा सा चेंजिंग रूम* है। सैकड़ों महिलाओं के लिए एक छोटा सा रूम बिल्कुल नाकाफी है। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है।
*3. घाट पर गंदगी, कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं*

पूरे घाट पर गंदगी फैली हुई है। कहीं भी कूड़ेदान नहीं लगाया गया है। कचरा, प्लास्टिक और पूजा सामग्री घाट पर ही पड़ी है। साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायत का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।
*4. जाम से जूझे श्रद्धालु*

पुलिस बल मौजूद नहीं होने से रोड पर लंबा जाम लग गया। श्रद्धालु पैदल चलने को मजबूर हुए। फोटो में साफ दिख रहा है कि गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है।
*5. घाट पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं*
परिक्रमा के दूसरे दिन घाट पर ना तहसील प्रशासन, ना पुलिस प्रशासन, ना ग्राम पंचायत हंडिया का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद था।*सवाल यही है – क्या ग्राम पंचायत हंडिया व्यवस्था करने में असमर्थ है?*श्रद्धालुओं की मांग है कि घाट पर तुरंत पुलिस बल तैनात किया जाए, महिलाओं के लिए और चेंजिंग रूम बनाए जाएं, कूड़ेदान लगाए जाएं, गौवंश को रोका जाए और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।*