खिरकिया – हरदा जिले के खिरकिया छिपाबड़ थाना क्षेत्र के खेड़ा निवासी पवन श्रीवास की मारपीट के 5 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 5 दिन पूर्व पड़वा निवासी कुछ लोगों ने समझाने के बहाने घर पर बुलाया था। इस दौरान युवक का छोटा भाई योगेश श्रीवास सहित अन्य दोस्त भी उसके साथ गए थे।
देखे वीडियो भाई ने क्या लगाए आरोप
बेरहमी से की गई मारपीट
योगेश श्रीवास ने बताया कि कुछ लोगों ने हमारे साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की घटना सोमवार की बताई गई है। पुराने विवाद के चलते ग्राम पड़वा में पवन और उसके भाई योगेश श्रीवास को घर बुलाकर मारपीट की गई थी।
भोपाल ले जाते समय तोड़ा दम
हालत बिगड़ने पर पवन को भोपाल रेफर किया गया था। शनिवार के दिन भोपाल ले जाते समय रास्ते में ही पवन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मारपीट के दौरान हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
शव रखकर किया चक्का जाम
शव खिरकिया लाकर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे। परिजनों ने छिपाबड़ चौराहे पर शव को सड़क पर रखकर कुछ देर के लिए चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।
पुलिस जांच में जुटी
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़े हुए हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को राउंडअप किया है। छिपाबड़ थाना क्षेत्र का मामला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
SDOP का बयान
खिरकिया – पवन श्रीवास की मौत के मामले में SDOP ने बताया कि दिनांक 17 तारीख को खेड़ा निवासी पवन श्रीवास उम्र 24 साल का उसके छोटे भाई के साथ कोई विवाद हुआ था।
छोटे भाई ने पुलिस को सूचना दी थी कि सोमवार के दिन दोनों भाई एक लड़की से बात करने के मामले में पड़वा गए थे, जहां उनकी हाथापाई हुई थी। इसके बाद पवन की तबीयत बिगड़ी और 22 तारीख को भोपाल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
SDOP ने कहा कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करा लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चक्का जाम को लेकर उन्होंने बताया कि परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। मामले में 2 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, उनसे पूछताछ जारी है।