कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
हरिव्दार मे शांति कुंज मे गायत्री परिवार व्दारा पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा महाराज तथा गुरु माता श्री मती भगवती देवी शर्मा व्दारा प्रज्वलित अखंड ज्योति के शताब्दी समारोह मे कन्नौद से गायत्री परिवार के सहायक ट्रस्टी तथा सामाजिक धार्मिक कार्यकर्ता श्री हरिप्रसाद पाण्डेय सपत्निक इस कार्यकृम मे उपस्थित होकर धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र मे सराहनीय सेवाये प्रदान कर रहे है।
वही श्री उमेश दूबे भी यहां धर्म के क्षेत्र मे गायत्री परिवार व्दारा किये जा रहे आयोजन मे अपना योगदान दे रहे है समाज की उन्नति सुख शांति तथा युग निर्माण के लिए शांति कुंज हरि द्वार मे किया जा रहा भव्य आयोजन का उद्देश्य गायत्री मंत्रो के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाना है ।