संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा एमपी से
सांवलखेड़ा, 27 नवंबर : आंगनबाड़ी सांवलखेड़ा में आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में समझाया गया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समोता निशोद, कांती कलमे, सरपंच श्रीमती कंचन देवड़ा और सहायक सचिव कमलेश चावला उपस्थित रहे।
इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता रीना, सरस्वती और सहायिका कांती, सुगना सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।इस दौरान बताया गया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। कम उम्र में विवाह से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। सभी को बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह न करने, न कराने और कहीं भी इसकी जानकारी मिलने पर इसका विरोध करने की शपथ भी दिलाई गई।