हंडिया: विसर्जन कुंड बना कूड़ादान, गणेश जी की मूर्ति में लगाई आग, 4 बार खबर के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

हंडिया (हरदा): आस्था के साथ खिलवाड़, विसर्जन कुंड में सड़ रहीं मूर्तियां

हंडिया (हरदा) से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने आस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस विसर्जन कुंड में माँ दुर्गा और भगवान गणेश का सम्मानजनक विसर्जन होना था, आज वही कुंड कूड़ादान बन चुका है। नवरात्रि में जिनकी 9 दिन तक पूजा-अर्चना हुई, जिनके सामने नेता और अधिकारी हाथ जोड़कर खड़े थे, आज वही माँ दुर्गा और गणेश जी सड़े हुए पानी में सड़ने को मजबूर हैं। वर्ल्ड स्वराज न्यूज की टीम चौथी बार मौके पर पहुंची और इस शर्मनाक सच्चाई को कैमरे में कैद
किया।

देखे वीडियो क्या स्थिति हैं !

सड़े पानी में कीड़े
1 मिनट खड़ा होना भी मुश्किल
हंडिया के विसर्जन कुंड की हालत देखकर कोई भी विचलित हो जाएगा। पूरे कुंड में बदबूदार और सड़ा हुआ पानी भरा हुआ है। पानी में जगह-जगह कीड़े रेंगते नजर आ रहे हैं। मूर्तियों के अवशेष, ज्वारे और पूजा सामग्री कचरे के साथ पानी में तैर रही है। कुंड के पास खड़े होने पर इतनी तेज बदबू आती है कि एक मिनट भी वहां रुकना मुश्किल हो जाता है। हमारी टीम ने जब जूम करके पानी को दिखाया तो उसमें साफ-साफ कीड़े नजर आए।

हंडिया: विसर्जन कुंड बना कूड़ादान, गणेश जी की मूर्ति में लगाई आग, 4 बार खबर के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
हंडिया: विसर्जन कुंड बना कूड़ादान, गणेश जी की मूर्ति में लगाई आग, 4 बार खबर के बाद भी नहीं जागा प्रशासन 1

आखिर जिम्मेदार कौन ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई बड़ा अधिकारी या नेता यहां सिर्फ आधा घंटा खड़ा हो जाए, तो उसे इस गंदगी और बदबू का अंदाजा लग जाएगा। लेकिन अफसोस की बात ये है कि अभी तक कोई अधिकारी इस कुंड की सुध लेने नहीं पहुंचा है।
गणेश जी से लेकर आज तक नहीं बदली स्थिति

हंडिया: विसर्जन कुंड बना कूड़ादान, गणेश जी की मूर्ति में लगाई आग, 4 बार खबर के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
हंडिया: विसर्जन कुंड बना कूड़ादान, गणेश जी की मूर्ति में लगाई आग, 4 बार खबर के बाद भी नहीं जागा प्रशासन 2

गणेश उत्सव से आज तक ये हाल
ये हालात एक-दो दिन के नहीं हैं। गणेश उत्सव के बाद से ही गणपति बप्पा की मूर्तियां इसी कुंड में पड़ी हुई हैं। गणेश जी के विसर्जन को करीब ढाई महीने हो चुके हैं। वहीं माँ दुर्गा के विसर्जन को भी डेढ़ से दो महीने का समय बीत चुका है। लेकिन प्रशासन ने आज तक इस कुंड की सफाई नहीं कराई।

विसर्जन कुंड या कचरा कुंड
धीरे-धीरे लोगों ने भी इस विसर्जन कुंड को ही कचरा कुंड मान लिया है। लोग अब इसमें घर का कचरा, प्लास्टिक और गंदगी डालने लगे हैं। यही वजह है कि आज ये कुंड पूरी तरह से कूड़ादान में तब्दील हो चुका है।

तीन बार दिखाई खबरें
3 बार खबर दिखाई, फिर भी सिर्फ मिट्टी डालकर की खानापूर्ति
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वर्ल्ड स्वराज न्यूज ने इस मुद्दे को पहले तीन बार उठाया था। दो बार लाइव रिपोर्टिंग भी की गई थी। खबर दिखाने के बाद प्रशासन हरकत में तो आया, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। प्रशासन ने कुंड को पूरी तरह से बंद करने या सफाई कराने के बजाय सिर्फ ऊपर से थोड़ी सी मिट्टी डाल दी।

थोड़ी सी मिट्टी डाल कर की इतिश्री
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ खानापूर्ति की है। कुंड को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया, ना ही उसमें भरे सड़े पानी को निकाला गया। बस मिट्टी डालकर ये दिखाने की कोशिश की गई कि काम हो गया है। लेकिन हकीकत आज भी सबके सामने है।
गणेश जी की मूर्ति में लगा दी आग
ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान एक और दिल दहलाने वाला नजारा देखने को मिला। गणेश जी की मूर्ति को कुंड से सम्मानजनक तरीके से हटाने के बजाय किसी ने उसमें आग लगा दी। जली हुई मूर्ति के अवशेष आज भी मौके पर पड़े हैं। ये तस्वीरें किसी भी श्रद्धालु का दिल दहला देंगी।

प्रशासन की अपील कुंड में करे विसर्जन
हर बार यही अपील की जाती है कि मूर्तियों का सम्मानजनक विसर्जन होना चाहिए। लेकिन हकीकत में प्रशासन हर बार मूर्तियों के साथ यही सलूक करता है। कभी उन्हें सड़े पानी में सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है, तो कभी उनमें आग लगा दी जाती है।
पूजा के समय हाथ जोड़े, अब कोई देखने वाला नहीं
नवरात्रि और गणेश उत्सव के समय यही नेता और अधिकारी माँ दुर्गा और गणेश जी के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे। फोटो खिंचवा रहे थे, आशीर्वाद मांग रहे थे। लेकिन जब उन मूर्तियों को सम्मानजनक विदाई की जरूरत थी, तो कोई देखने वाला नहीं है। ना कोई नेता पहुंचा, ना कोई अधिकारी। आशीर्वाद लिया, फोटो खिंचाई और फिर सब भूल गए।

प्रशासन से सवाल:
कब जागेगा सिस्टम?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि हंडिया का प्रशासन कब जागेगा? क्या विसर्जन कुंड की सफाई होगी? क्या मूर्तियों का सम्मानजनक तरीके से विसर्जन होगा? या फिर हर बार खबर दिखाने के बाद सिर्फ मिट्टी डालकर इस मुद्दे को दबा दिया जाएगा? जनता इस सवाल का जवाब चाहती है।

पिछले वर्ष भी महीनों बाद कुंड बंद किया था खबर लगाने के बाद
हंडिया के लोगों की मांग है कि प्रशासन तुरंत इस कुंड की सफाई कराए और भविष्य में विसर्जन के लिए पुख्ता व्यवस्था करे, ताकि आस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ दोबारा ना हो।

  • वर्ल्ड स्वराज न्यूज, हंडिया (हरदा) से ग्राउंड रिपोर्ट

Leave a Comment