सिराली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार99 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई।

संवाददाता आनंद गवली सिराली

हरदा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिराली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 99 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है।

देखे वीडियो …….

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 नवंबर 2026 की रात करीब 1 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रहटाकलां बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं, जिनके पास अवैध मादक पदार्थ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बनसिंह पिता शंकरसिंह राजपूत निवासी ग्राम दूडलई तथा विकास पिता शंकरलाल बेरठ निवासी ग्राम पारदीगढ़, थाना डूंगर, राजस्थान बताया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 99 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस ने इस मामले में थाना सिराली में अपराध क्रमांक 380/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।एसपी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी खिरकिया अश्वनी कुमार के नेतृत्व में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिनों में जिले के विभिन्न थानों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 6 कार्रवाई की गई हैं।इस कार्रवाई में सिराली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीताराम पटेल सहित सिराली थाना पुलिस की टीम एवं हरदा पुलिस लाइन के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment