मनासा की नेहा माली को CM ने भोपाल निवास पर बुलाया, बोले – खाते में 1 लाख डाल देता हूँ, पिताजी की प्रॉपर्टी भी दिलाऊंगा

*मनासा / भोपाल:* मनासा में मुख्यमंत्री के काफिले के सामने रोती हुई पहुंची युवती नेहा माली की गुहार आखिरकार सुन ली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उसे भोपाल स्थित CM निवास पर बुलाकर उसकी पूरी समस्या सुनी।नेहा ने CM निवास में मुख्यमंत्री को बताया कि उसे घर में नहीं रहने दिया जा रहा है। दादी वगैरह ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। वह इस समय उज्जैन में अपनी नानी के पास रह रही है। उसके पिताजी की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया गया है। उसने न्यायालय में केस भी लगाया है, लेकिन उसे इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।नेहा की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा – “ये कलेक्टर हैं बेटा, हम तुमसे मिलेंगे, ये पूरी मदद करेंगे। मैंने इनको बता दिया है।”मुख्यमंत्री ने नेहा को व्यक्तिगत मदद के तौर पर कहा – “तुम्हारे खुद के लिए भी चाहिए तो बता देना, मैं तुम्हारे खाते में एक लाख रुपए डाल देता हूँ ताकि तुम्हारे काम आए। लेकिन मूल चीज इसकी प्रॉपर्टी भी है, जो पिताजी का हक है, ये बेटी का हक है, इसको मिलना ही चाहिए।”मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कलेक्टर को नेहा की प्रॉपर्टी का मामला जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment