हंडिया का विसर्जन कुंड बना बदबूदार कचरा कुंड, गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशाननर्मदा किनारे बने विसर्जन कुंड में जमा पूजन सामग्री, फूल-मालाएं और प्लास्टिक कचरे से बिगड़े हालात, जिम्मेदारों की सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

संवाददाता अभीषेक लोधी हंडिया

हंडिया। धार्मिक आस्था और मां नर्मदा की नगरी हंडिया में स्वच्छता व्यवस्था की तस्वीर इन दिनों चिंता बढ़ाने वाली है। जहां एक ओर श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड की हालत बदतर नजर आ रही है।

विसर्जन कुंड में पूजन सामग्री, फूल-मालाएं, प्लास्टिक और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में जमा हो गया है। पानी में गंदगी फैलने से आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बदबू के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विसर्जन कुंड का उद्देश्य नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाना और धार्मिक गतिविधियों के बाद पूजन सामग्री का उचित प्रबंधन करना था, लेकिन वर्तमान स्थिति देखकर सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आखिर कब होगी सफाई?

स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब विसर्जन कुंड बनाया गया है तो इसकी नियमित सफाई की जिम्मेदारी किसकी है? क्या संबंधित विभाग को इस बदहाल स्थिति की जानकारी नहीं है? आखिर कब तक श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ेगा?

स्थानीय महिला *सावित्री बाई* ने बताया कि

कुंड के चारों ओर लगे पीले बैरिकेड्स टूटे-फूटे हैं और अंदर गोबर, कचरा और गंदा पानी भरा पड़ा है।> “मवेशी इसमें गिर जाते हैं, छोटे-छोटे बच्चे भी गिरने का डर बना रहता है।

इतनी बदबू आती है कि यहाँ खड़ा होना मुश्किल है। अधिकारी आते हैं, देखकर चले जाते हैं, कोई सुनवाई नहीं करता। कल एक मैडम आई थीं, उन्होंने भी कुछ नहीं किया।

Leave a Comment