श्री खेडापति हनुमान मंदिर पर चतुर्मास रामायण पाठ का समापन शनिवार को होगा।

देवास कन्नौद – रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद मे बस स्टांप के पास तालाब किनारे श्री खेडापति हनुमान मंदिर मे चतुर्मास रामायण पाठ का समापन दिनांक 21 नवंबर 2026 शनिवार को शाम 7 30 बजे से समारोह पूर्वक श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ किया जायेगा यहां विद्वान संतो द्वारा धर्म पर व्याख्यान दिया जायेगा ।

तथा समाज सेवियो का अभिनंदन किया जायेगा भजन किर्तन महा आरती तथा प्रसाद वितरण किया जायेगा यहां रामायण पाठ का आयोजन 83 वर्षो से किया जा रहा है ।

समाजसेवी श्री कालुराम भारतीय श्री राधाकृष्ण जी गोरानी श्री प्रहलाद जी सोनी (शिक्षक ) तथा कई धर्म प्रेमी सज्जनो ने इसका शुभारंभ किया था जो अनवरत जारी है आज यह परंपरा का निर्वहन श्री विष्णु प्रसाद भारतीय अपने परिवार तथा क्षेत्र वासीयो के सहयोग से कर रहे है ।

यहां प्रत्येक शनिवार को रामायण पाठ विशाल धार्मिक कार्यक्रम श्री हनुमान मंदिर तालाब होता है यहां हनुमान जी अपने भक्तो व्दारा जो मन्नत मागी जाती है उसे जरूर पूर्ण करते है ‘क्षेत्र वासीयो से मंदिर के महंत श्री संतोष पंडा ने उपस्थित होकर पुण्य अजित करने की अपील की है ।

Leave a Comment